१९ मे २०१३
           
पाञ्चजन्य   Like Minded
अद्भुत हैं गौरव एवं भानू"

अद्भुत हैं गौरव एवं भानू

तारीख: 10/27/2012 12:25:17 PM

श्रीराम कथा का नौ दिवसीय रसास्वादन कराने वाले, गायन-वादन में मंचों से खुद की श्रेष्ठता साबित करने वाले, भक्ति संगीत के प्रस्तोता गौरव पंडित और भानू पंडित गणेश चौक, रुड़की निवासी श्री ज्ञानेन्द्र पंडित के पुत्र हैं। गौरव एवं भानू अपनी विलक्षण प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन आकाशवाणी एवं टीवी के अनेक चैनलों पर करके श्रद्धा और प्रेम के पात्र बनते जा रहे हैं। इनके मुख से कथा सुनने के लिए अपार जन समूह उमड़ पड़ता है। इन दोनों बालकों ने कई राज्यों में लगभग 3500 श्रीराम कथा-भागवत, सुन्दर काण्ड, भजन संध्या कर कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्मी हस्तियों और प्रसिद्ध संगीतकारों ने भी इनकी कला की बारीकियों को स्वीकार किया है। दोनों कलाकारों की भजन एलबम 'मेरे सिंदूरी हनुमान' के भी जल्दी ही उपलब्ध होने की संभावना है। प्रतिनिधि


प्रथम ५०० खबरे
Terms of use
Privacy Policy
Copyright © by Panchjanya All Right Reserved.
Image Gallery
10b101717rk