२२ जुलाई २०१२
           
पाञ्चजन्य   Like Minded
पाक्षिक भविष्यफल"

पाक्षिक भविष्यफल

तारीख: 7/14/2012 4:11:55 PM

 

पाक्षिक भविष्यफल

 ज्योतिष महामहोपाध्याय सौ. नीलिमा प्रधान

1 जुलाई - 14 जुलाई, 2012 तक

 

मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,) सूर्य सुख स्थान में प्रवेश कर रहा है। 18,19,20,21 जुलाई को सभी क्षेत्रों में शांति से काम निपटा लें। तनाव की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय में विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। व्यवसाय में सरकार की ओर से परेशानी हो सकती है। 'प्रॉपर्टी' के विवाद परेशान कर सकते हैं। 24, 25 व 26 जुलाई को यात्रा में चौकन्ने रहें। हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करना चाहिए।

 

वृष: (,,,,वा,वू,वी,वे,वो) सूर्य पराक्रम स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। नौकरी में वरिष्ठों की शाबासी मिलेगी। शत्रु अब आपको कोई हानि नहीं पहुंचा सकता है। महिलाओं के साथ मैत्री बढ़ेगी, लाभ होगा।

 

मिथुन:(का,की,कू,के,को,की,,,छा,हा) सूर्य धनस्थान में प्रवेश कर रहा है। मिल-जुल के रहना और कहीं मेहनत से समाज उपयोगी कार्य करना ही अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में 15, 16 व 28 जुलाई को विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। व्यवसाय में सचेत रहें। 19,20,22 व 26 जुलाई को महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें। शिक्षा क्षेत्र तथा कला-क्रीड़ा क्षेत्र से बनी रुकावट निरन्तर प्रयास से दूर हो सकती है। प्रेम जीवन में मानसिक कष्ट व चिंता की संभावना है।

 

कर्क: (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) राशि स्वामी में सूर्य प्रवेश कर रहा है। राजनीति में अधिकार योग की प्राप्ति होगी। सभी क्षेत्रों में प्रगति के आसार हैं। शेयर बाजार में लाभ होगा। व्यवसाय-नौकरी एवं कला क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े-बुजुर्ग मदद करेंगे। अध्ययन क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। सुनहरे स्वप्न पूरे हो सकते हैं। ग्रह स्थिति आपके साथ  है। न्यायालय के मामले में सफलता मिलेगी। 17,18,19 जुलाई को सभी क्षेत्रों में चौकन्ने रहें।

 

सिंह: (मा,मी,मू,मे,मो,,टा,टी,टे,टु) सूर्य हानि स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में दबदबे वाले लोग दिक्कत पैदा करने की कोशिश करेंगे। आत्मपरीक्षण  और दूसरों का निरीक्षण करने का समय है। अचानक कोई खर्चा निर्माण हो सकता है। आंखों की बीमारी त्रस्त करने की संभावना है। 19 व 20 जुलाई को विरोधी आग में घी डालने की कोशिश करेंगे। परन्तु आप आत्मविश्वास बनाए रखें। समस्या का समाधान जरूर निकलेगा। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

 

कन्या:(टो,पा,पी,पु,पे,पो,षा,णा,ठा) एकादश स्थान में सूर्य प्रवेश कर रहा है। साढ़ेसाती चल रही है। सभी क्षेत्रों में समय सारणी बनाकर कार्य तय करें। अध्ययन में सफलता हेतु निरन्तर प्रयास की आवश्यकता है। राजनीति में संघर्ष है, परन्तु आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे कार्य में क्रोध हानिकारक होता है। संयम व दृढ़ निश्चय से सफलता मिलेगी। 21, 22 व 23  जुलाई को खान-पान में सतर्क रहें। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव की संभावना है। यात्रा में चौकन्ने रहें।

 

तुला:(रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) सूर्य दशम स्थान में प्रवेश कर रहा है। तुला राशि में साढ़ेसाती चल रही है। राजनीति में प्रतिकूल ग्रहस्थिति के कारण सत्ता स्वार्थों के लिए कानून और संविधान से खिलवाड़ करने वाले लोग आपको मिलेंगे। संयम, शांति से समय व्यतीत करना है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। खर्चे बढ़ने की संभावना है। 15 व 16 जुलाई को स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। 24 व 25 जुलाई को लेन-देन में सावधानी रखें। कायदे-कानून से परेशानी हो सकती है। अध्ययन में एकाग्रता की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक:(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) सूर्य भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहा है। सभी क्षेत्रों में प्रगति के आसार हैं एवं मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया कारोबार शुरू हो सकता है। शुभ कार्य होगा। विवाह निश्चित हो सकता है। न्यायालय के मामले में यश मिलेगा। राजनीति में आपका फैसला प्रभावी रहेगा। 17 व 18 जुलाई को यात्रा में चौकन्ने रहें। 26 व 27 जुलाई को तनाव की संभावना है। 'शेयर्स' में लाभ होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में अच्छा परिवर्तन संभव है। बड़े-बुजुर्ग मदद करेंगे। मौके का फायदा उठाना ही समझदारी है।

 

धनु: (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे) सूर्य अष्टम स्थान में प्रवेश कर रहा है। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। सभी क्षेत्रों में अस्थिरता का अनुभव करेंगे। जनता को लूटने वाला शासक अच्छा या प्रजावत्सल शासक अच्छा, यह तय करने का समय आया है। आजकल अमीर और अमीर तथा गरीब, और गरीब होता जा रहा है। यह सोचने वाले आप हैं। समाज के प्रति प्रेम कौन करता है? यह जनता को सोचना चाहिए। 15,16, 19,20 व 28 जुलाई को मानसिक कष्ट, तनाव एवं चिंता की संभावना है। शांति रखना जरूरी है।

 

मकर:(भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) सप्तम स्थान में सूर्य प्रवेश कर रहा है। खुलकर विरोध करना आपका स्वभाव है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना आपके स्वभाव में है। आपका फैसला प्रभावी साबित होगा। 17,18,21 व 22 जुलाई कोे विरोधी दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर करेंगे। आपका नुकसान नहीं होगा। अध्ययन में प्रगति के आसार एवं कलाक्रीड़ा में लाभ।

 

कुंभ: (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा) सूर्य षष्ठम स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीति में खुलकर विरोध करने का समय अभी नहीं है। सत्य कहने से विरोधियों की आंखें लाल-पीली हो जाएंगी। बुद्धि से काम लेना पड़ेगा। कौन सी नीति अपनानी चाहिए, यह सोचना होगा। नौकरी एवं व्यवसाय में मामूली तनाव चिंता की संभावना है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में संघर्ष है। 19, 20 24 25 जुलाई को यात्रा में जल्दबाजी करना खतरनाक हो सकता है। कायदे-कानून में सतर्क रहें।

 

मीन: (दी,दू,झा,ञा,था,दे,दो,चा,ची)पंचम स्थान में सूर्य  प्रवेश कर रहा है। सभी क्षेत्रों में आपका पलड़ा भारी होगा। अध्ययन एवं कला-क्रीड़ा क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। नए सम्पर्क बनेंगे। 21 व 22 जुलाई को तनाव की संभावना है।


प्रथम ५०० खबरे
Terms of use
Privacy Policy
Copyright © by Panchjanya All Right Reserved.
Image Gallery
17b10984