१२ अगस्त २०१२
           
पाञ्चजन्य   Like Minded
पाक्षिक भविष्यफल"

पाक्षिक भविष्यफल

तारीख: 8/16/2012 7:45:37 PM

पाक्षिक भविष्यफल

ज्योतिष महामहोपाध्याय सौ. नीलिमा प्रधान

12 से 24 अगस्त तक

मेष:(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)मंगल सप्तम् तथा सूर्य पंचम् स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीति तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो सकता है। बुजुर्ग कहते हैं कि ज्ञान, शील और विवेक के बल पर ही व्यक्ति महान बनता है और ऐसे महान व्यक्ति से देश परम वैभव के शिखर पर पहुंचता है। 15,19,20, 21,24 व 25 को विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। सभी क्षेत्रों में इस पक्ष में आशा बंधेगी।

वृष: (,,,,वा,वू,वी,वे,वो) मंगल षष्ठ सूर्य सुख स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीति तथा सामाजिक क्षेत्रों में विवेकशील व्यक्ति का संगठित होना आवश्यक है। आप इस कार्य में भाग लें और देशहित के बारे में सोचे। सभी क्षेत्रों में मिल जुलकर काम करना होगा। परिवार में वृद्ध व्यक्ति की चिंता रहेगी। आपके ऊपर दोषारोपण होने की संभावना है। अध्ययन में मेहनत और लगन से यश मिलेगा। 22 व 23 अगस्त को विरोधी आग में घी डालने की कोशिश करेंगे। विवाह आदि के प्रस्ताव मिलेंगे परंतु जांच की आवश्यकता है।

मिथुन:(का,की,कू,के,को,की,,ड़,छा,हा) मंगल पंचम् तथा सूर्य पराक्रम स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीति तथा सामाजिक क्षेत्र में राहत मिलेगी। गुप्त चिंता व असुरक्षा का वातावरण रहेगा। निरंतर प्रयास से व्यवसाय में बनी रुकावट दूर हो सकती है। गलत लगने वाला कार्य किसी के भी आग्रह पर इस वर्ष न करें। 12,20,24 व 25 अगस्त को सभी क्षेत्रों में शांति से निर्णय लें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी करने से व्यवसाय में गलत काम का बीजारोपण हो सकता है।

कर्क: (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) मंगल सुख तथा सूर्य धन स्थान में प्रवेश कर रहा है। व्यवसाय में आशा बंधेगी। नौकरी में वरिष्ठों की शाबाशी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान तथा आर्थिक उन्नति का मार्ग मिलेगा। मित्र परिवार में वृद्धि होगी। कला क्षेत्र में मामूली तनाव तथा अति साहस दिक्कत पैदा कर सकता है। नये कार्य की रूपरेखा बन सकती है। 13 व 14 अगस्त को शुभ कार्य में रुकावट और विलम्ब होने की संभावना है। यात्रा में चौकन्ने रहें।

सिंह: (मा,मी,मू,मे,मो,,टा,टी,टे,टु)  मंगल पराक्रम तथा स्व राशि में सूर्य प्रवेश कर रहा है। साढ़ेसाती खत्म हो गई है। नौकरी-व्यवसाय तथा राजनीतिक क्षेत्र में अब किसी के सामने घुटने टेकने की जरूरत नहीं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कला क्रीड़ा क्षेत्र में प्रगति के आसार हैं। जनता को लूटने वाला शासक या प्रजावत्सल शासक अच्छा, यह बात अभी आप जनता को अच्छी तरह से समझा सकते हैं। आत्मविश्वास से कार्य कर सकते हैं। 15,19, 24 व 25 अगस्त को तनाव व चिंता की संभावना है।

कन्या:(टो,पा,पी,पु,पे,पो,षा,णा,ठा)मंगल धन तथा सूर्य व्यय स्थान में प्रवेश कर रहा है। साढ़ेसाती चल रही है। व्यवसाय तथा नौकरी में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। परिवार में खुलकर विरोध करना हानिकारक होगा। आंख की परेशानी तथा आपरेशन हो सकता है। अचानक खर्चा बढ़ सकता है। राजनीति में खुलकर विरोध करना महंगा पड़ेगा। प्रतिष्ठा में कमी  महसूस होगी। राजनीति में आपके फैसले को निष्प्रभावी करा दिया जाएगा। 18 व 19 अगस्त को स्वास्थ्य ढीला रह सकता है।

तुला: (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) तुला राशि की साढ़े साती चल रही है। मंगल स्वराशि में तथा एकादश स्थान में सूर्य प्रवेश कर रहा है। किसी भी क्षेत्र में जल्दबाजी करना खतरनाक साबित हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परंतु गुस्से पर काबू रखें। कला क्रीड़ा क्षेत्र में सम्मान, पुरस्कार तथा लाभ होगा। नया काम मिलेगा। 12, 20 व 21 अगस्त को यात्रा में चौकन्ने रहें। यात्रा में कष्ट तथा चोट आदि का डर रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक अधिकार प्राप्ति का योग है। अध्ययन में निरंतर प्रयास की आवश्यकता

वृश्चिक:(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) मंगल व्यय तथा सूर्य दशम् स्थान में प्रवेश कर रहा है। वृश्चिक राशि की साढ़ेसाती चल रही है। वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता न रखें। व्यवसाय में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। यात्रा में चौकन्ने रहें। राजनीति में तनाव की संभावना है। 13,14,22 व 23 अगस्त को विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। अध्ययन परिश्रम से ही लाभ होगा। समारोह में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कार्य से दूसरों को ईष्या होगी।

धनु: (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे) मंगल एकादश तथा सूर्य भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहा है। व्यवसाय में आर्थिक एवं कारोबार स्थिति उतार चढ़ाव की रहेगी। राजनीति में राहत मिलेगी। निरंतर प्रयास और मेहनत से ही अधिकार, प्रतिष्ठा मिलेगी। धन की कमी महसूस होगी। 12,16, व 17 अगस्त को असमंजस्य रहेगा तथा स्वास्थ्य कुछ ढीला रहने की संभावना है। कला क्रीड़ा क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। कोमल वाणी से नए संबंध बन सकते हैं। न्यायालय के मामले में सतर्क रहें।

मकर:(भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी)मंगल दशम् तथा सूर्य अष्ठम् स्थान में प्रवेश कर रहा है। व्यसनों से दूर रहें। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में आपके फैसले को निष्प्रभावी करा दिया जाएगा। निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में बाधाएं निर्माण करने की कोशिश की जाएगी। 13 व 14 अगस्त को विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। 18 व 19 अगस्त को स्वास्थ्य ढीला रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। इस पक्ष में आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ: (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा) मंगल भाग्य तथा सूर्य भार्या स्थान में प्रवेश कर रहा है। आपके साथ जो भी अन्याय हुआ हो दूर हो सकता है। बड़े-बुजुर्ग मदद करेंगे। परिवार में संतोष रहेगा। नवविवाहितों तथा जिन्हें संतान के लिए विलंब हो रहा है उनके लिए यह पक्ष लाभदायक है। राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। 15 व 16 अगस्त को संघर्ष करना पड़ सकता है। यात्रा में चौकन्ने रहें। आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन: (दी,दू,झा,ञा,था,दे,दो,चा,ची)  मंगल अष्ठम् तथा सूर्य षष्ठ स्थान में प्रवेश कर रहा है। सब कुछ अच्छा चल रहा था परंतु इस पक्ष के अंत में व्यवसाय में अचानक कोई रुकावट आ सकती है। राजनीति में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। 18 व 19 अगस्त को शांति से काम निपटा लें। 22 व 23 अगस्त को स्वास्थ्य कुछ ढीला तथा यात्रा में कष्ट, चोट आदि का डर रहेगा।


प्रथम ५०० खबरे
Terms of use
Privacy Policy
Copyright © by Panchjanya All Right Reserved.
Image Gallery
2s561hma15